फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ससुराल जा रहे व्यक्ति की बाइक खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। चकिया-चंदौली मार्ग पर बड़गांवा के पास मंगलवार की रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से एक बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइकसवार घायल हो गया। लोगों ने उसे चकिया के जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुनडेहरा गांव के बिट्टू चौहान के रूप में हुई। वह मंगलवार को अपने ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

चकिया-चंदौली मार्ग पर बड़गांवा के पास मंगलवार की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली का तेल खत्म होने पर चालक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर तेल लेने चला गया। उधर, सैयदराजा थाना क्षेत्र के सुनडेहरा गांव निवासी बिट्टू चौहान (55) बाइक से चकिया अपने ससुराल जा रहे थे। रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से पीछे से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्राॅली का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें