फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक दुर्गा पूजा के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। कोरोना के खतरे के बीच लगातार दूसरे वर्ष छात्र संगठन सृजन परिवार की ओर से सादगीपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को स्थानीय शिव मंदिर पर भूमि पूजन कर झंडोत्तोलन किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में छात्र संगठन सृजन परिवार की ओर से लगातार 25 वर्षों से सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। कोरोना की वजह से इस वर्ष भी सादगी पूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को विधि विधान से दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरूआत की गई। शिव मंदिर पर लल्लन तिवारी, रमेश तिवारी और ईश्वर चंद तिवारी ने लोगों को दुर्गा पूजा का संकल्प दिलाया। आयोजन समिति से जुड़े उदय प्रताप सिंह, योगेंद्र मिश्रा, प्रधानपति सतीश गुप्ता, विजय गुप्ता ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ झंडोत्तोलन भी हुआ। इस संबंध में आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष जय शंकर जायसवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पूजा अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह, गोपाल गुप्ता, शिवलाल जायसवाल, रामविलास गुप्ता, आनंद सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, बृजेश यादव, मनोज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें