फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी में दुल्हन के भाई का सिर फोड़ा..., बरातियों और घरातियों में मारपीट, 12 लोग घायल; जानें मामला

Thu, 06 Mar 2025 10:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

घरातियों और बरातियों में मारपीट की सूचना मिलते ही माैके पर सैयदराजा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि कुछ युवक हूटिंग कर रहे थे। दुल्हन के भाई ने मना किया तो युवक उसे पकड़कर मारने लगे।
विज्ञापन
विवाह के दाैरान मारपीट के बाद माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर नेशनल हाइवे पर स्थित एक निजी मैरिज लान में बुधवार की रात जयमाल के दौरान हूटिंग से मना करने पर बरातियों ने मारपीट कर दुल्हन के भाई का सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन




इसके बाद बरातियों और घरातियों में जमकर मारपीट और कुर्सी फेंकी गई। 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दिया। गुरुवार को दोनों में सुलह समझौता हो गया।
विज्ञापन


सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के रंगीले बिंद के बेटे अनिल बिंद की शादी मानिकपुर सानी गांव निवासी दीनदयाल की बहन के साथ तय हुई थी। जेठमलपुर स्थित एक लाॅन में कार्यक्रम चल रहे थे, लेकिन जयमाल के दौरान बराती खूब हूटिंग कर रहे थे।

दुल्हन के भाई दीनदयाल ने मना किया तो मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिए। घटना को देख लड़की पक्ष के लोगों ने भी बरातियों पर हमला बोल दिए, जिससे बराती और घराती में जमकर मारपीट हुई। कुर्सियां चलीं और आसपास के लोग जान बचाकर भागे।
विज्ञापन


मारपीट में चार लोगों के सिर फटने के साथ 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुल्हन और दुल्हा पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर दी गई थी। सैयदराजा थानाध्यक्ष विन्ध्येश्वरी पांडेय ने बताया कि गुरुवार को दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया है। अब कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें