डीआरएम आफिस पर लोको पायलट की पत्नी और बच्चे पहुंचे इसके साथ ही विरोध दर्ज किया इस दौरान इन्होंने ट्रांसफर और ड्यूटी लगाने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया और डीआरएम को19 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इनके साथ धक्का मुक्की भी हुई।
ट्रांसफर और ड्यूटी लगाने में पैसा वसूली के खिलाफ बृहस्पतिवार को लोको पायलटों ने पत्नी और बच्चों के साथ मंडल कार्यालय पर धरना दिया। पायलटों ने रेल प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इसके पूर्व डीआरएम ऑफिस में घुसने से रोकने पर आरपीएफ संग धक्का मुकी भी हुई। बाद में डीआरएम को 19 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले रनिंग कर्मचारी पत्नी और बच्चों के साथ पीडीडीयू जंक्शन के पिलीग्रीम साइडिंग पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए डीआरएम ऑफिस पहुंचे। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रनिंग स्टाफ की इयूटी 12 से 18 घंटे तक करवाई जा रही है। इस लंबी ड्यूटी को छिपाने के लिए ड्युटी को 2 से 3 भागों में बांटकर दिखाया जा रहा है।
रनिंग कर्मचारियों को 2 से 4 दिन तक मुख्यालय से बाहर रहने को मजबूर किया जा रहा है। रनिंग रूम अंकोरहा, नवीनगर, डीडीयू जंक्शन बरवाडीह, टोरी इत्यादि स्टेशनों पर रेस्ट व खाने की क्वालिटी बहुत ही खराब है। बहुत से सुपरवाइजर रैंक व रनिंग कर्मचारी वर्षों से एक ही जगह अनुचित लाभ पर लोकल ड्यूटी / स्टेशनरी ड्यूटी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का आरोप है कि समय से छुट्टी व रेस्ट पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। मुख्यालय में 14+2 व रनिंग रूम में 6+2 में कॉल कराया जा रहा है। समय से एलपीएस-1 व एस एएलपी का प्रमोशन नहीं ले रहा है। ऐसे ही दर्जनो समस्याओं का ज्ञापन का दिया गया है।