फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: नए साल के पहले दिन बैंक में लगाई सेंध, 28 हजार चुराए

Sun, 02 Jan 2022 12:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चंदौली जिले में हौसलबुलंद चोरों ने शुक्रवार की रात मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सेंध लगा दी। छत काट कर अंदर घुसे चोरों ने 28 हजार रुपये मूल्य के सिक्के चुरा लिए। शनिवार की सुबह चोरी की वर्ष के पहले दिन चोरी घटना की जानकारी हुई। वर्ष के पहले दिन चोरी की घटना से खलबली मच गई। सूचना पाकर बैंक के उच्चाधिकारी और पुलिस ने मौका मुआयना किया। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


बैंक ऑफ इंडिया की शाखा एसपी आवास से कुछ ही दूरी पर है। बैंक के ऊपर एक शॉपिंग कांप्लेक्स बन रहा है। वहीं बिल्डिंग के चारों तरफ चहारदीवारी काफी नीचे है। शनिवार की सुबह बैंक का गार्ड पहुंचा और दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचा तो अंदर का दृश्य देख कर भौचक रह गया। छत काटा गया था और अंदर सामान तितर बितर दिखा।

उसने तुरंत शाखा प्रबंधक को सूचना दी। सूचना पाकर शाखा प्रबंधक के साथ एलडीएम शंकरचंद सामंत और पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। छानबीन करने पर पता चला कि दराज में रखा गया 28 हजार रुपये मूल्य का सिक्के गायब थे। कैश केबिन और लॉकर सुरक्षित था।

विज्ञापन

अनुमान है कि चोर पेड़ पर चढ़कर छत पर गए होंगे और दो फीट चौड़ा काटकर बैंक में दाखिल हुए होंगे। शाखा प्रबंधक सतीश सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। कितना पैसा चोरी हुआ, यह बताना कठिन है। सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। बैंक प्रशासन अभी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा कि कितने की चोरी हुई है।
विज्ञापन

बैंक की शाखा में चोरी की घटना का सीसीटीवी में कोई सुराग नही मिला है। पुलिस और बैंक अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाल डाला। वहीं शाखा में सायरन न बजना भी आश्चर्य की बात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें