फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर अनुमति प्रतिमा लगाने से रोकने गई टीम पर हमला, 51 नामजद और 150 अज्ञात पर मुकदमा 

Thu, 07 Jan 2021 12:36 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के बछौली गांव में संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा हटाने गए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों के बीच हुए विवाद में प्रधान पति समेत 51 नामजद व 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बछौली गांव में दो जनवरी की रात प्रधानपति और उनके समर्थकों ने बिना अनुमति के बंजर जमीन पर संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ भुवनेश चिकारा, बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह, धानापुर इंस्पेक्टर अशोक मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से प्रतिमा हटाने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई तो सैकड़ों ग्रामीण विरोध करने लगे। इस दौरान एसडीएम के निर्देश पर प्रतिमा को कपड़े से ढककर प्रशासनिक अमला लौट गया।

अगले दिन राजस्व विभाग की ओर से दी गई सूचना के आधार पर बलुआ थानाध्यक्ष के निर्देश पर मोहरगंज पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश पटेल ने सरकारी कार्य में बाधा डालने अधिकारियों संग बदसलूकी करने पर बछौली गांव के प्रधानपति दिनेश कुमार सहित 100 से 150 अज्ञात और 51 नामजद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन


इसमें महिला व पुरुष दोनों शामिल रहे। अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानपति सहित कई लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें