किया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत के चकिया नौगढ़ मार्ग पर दुबेपुर गांव के पास बुधवार की शाम ट्रक के धक्के से बाइक सवार बृजराज पांडेय (50) की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चकिया कोतवाली के रघुनाथपुर गांव निवासी बृजराज पांडेय किसी काम से बुधवार की देर शाम अपने नाती के साथ बाइक पर सवार होकर चकिया आ रहे थे। चकिया नौगढ़ मार्ग पर अभी वे दुबेपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से बृजराज पांडेय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को जिला संयुक्त चिकित्सालय के मर्चरी में रखवा दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग तथा परिवार जन जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गए। परिवार जनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा।