फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही चरमराने लगी बिजली व्यवस्था, टूटने लगे तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों की तो बात ही क्या, नगरीय इलाकों में भी लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। गर्मी के कारण विद्युत भार व हीटिंग बढ़ने से ट्रांसफार्मरों के फुंकने व तारों के टूटकर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को घंटों बिजली नहीं मिल रही है। बिजली कटौती को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर में बुधवार की रात जीटी रोड व रविनगर में सिंचाई कॉलोनी के पास जर्जर तार टूटकर गिर गया। इससे नगर को चंदासी उपकेंद्र के फीडर नंबर दो से आने वाली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग को इसे ठीक करने में करीब दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया। आपूर्ति जैसे ही चालू हुई ओवरलोड के चलते लाइन ट्रिप कर गई और बिजली फिर गुल हो गई। यह क्रम नगर के अन्य फीडरों पर भी रातभर चलता रहा जिससे भीषण गर्मी में लोग बिलबिलाते रहे। गर्मी में मच्छरों की भरमार से लोग रातभर सो नही पाए। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात भी रविनगर में उसी स्थान पर एकबार फिर रात के 10 बजे तार टूट जाने से आपूर्ति ठप हे गई। विभागीय कर्मियों ने रात के 12 बजे टूटे तारों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। वहीं पिछले दिनों कसाब महाल, सुभाष नगर आदि मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मर धू-धूकर जल गए हैं। हालांकि उनके स्थान पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं पर लोगों का कहना है कि यदि ये ट्रांसफार्मर भी जल गए तो बिजली का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें