फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के लिए बरसात से पूर्व करें भूसे का प्रबंध: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र पांडेय ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों से विकास कार्यो में तेजी लाने के साथ भूसा प्रबंधन और पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाने को कहा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर गोशालाओं में रहने वाले निराश्रित पशुओं के लिए बरसात से पूर्व भूसे का प्रबंध करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। पशु आश्रय केंद्रों में रखे गए पशुओं के लिए सीडीओ ने 500 कुंतल भूसे का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। साथ ही किसानों व लोगों से पशुओं के लिए भूसा दान करने की अपील की है। उन्होंने ग्राम पंचायतो में पौधरोपण करने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने अमृत सरोवर के हो रहे कार्यो की जानकारी ली और तय समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। अंत में सीडीओ ने ब्लाक परिसर में हुए कार्यो का निरीक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ अरूण पांडेय, ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह, ग्राम प्रधान अमित सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, नंदलाल सिंह, सुरेंद्र यादव, राजेश सेठ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें