फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजी प्रसाद ने दमदारी से लड़ी थी आजादी की लड़ाई-रामकिशुन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक स्व. गंजी प्रसाद की 25वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को हवन पूजन व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर लगी उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि स्व. गंजी प्रसाद जैसे महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलकर हम लोगों को समाज की सेवा करने की जरूरत है। कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई से लेकर जनता की लड़ाई दमदारी के साथ लड़ने का काम किया था। कहा कि दबे, कुचले, गरीब मजलूमों की आवाज बनकर स्तंभ की तरह खड़े रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, महासचिव नफीस अहमद गुड्डू, उपाध्यक्ष सुदामा यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, मुलायम सिंह डब्लू, संतोष यादव, गुड्डू यादव, अरविंद यादव बबलू, रामजन्म यादव, चकरू यादव, प्रभात यादव, प्रेम तिवारी, महेंद्र पाल, विक्की प्रधान, पूर्व प्रधान रामविलास यादव, मनोहर यादव, राजेंद्र पाल, नयाब अहमद रिंकू, अजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें