फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया चौड़ीकरण में मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा ब्लाक के धानापुर रजवाहा पर साईं गांव के समीप पुलिया चौड़ीकरण एक तरफ किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिया का निर्माण ठीक से नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

साई गांव के समीप धानापुर रजवाहा पर सिंचाई विभाग की ओर से पुलिया का विस्तार किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिया को एक तरफ चौड़ा करने से आवागमन में परेशानी होगी। पुलिया के ठीक सामने आबादी भी बसी है। इससे कैली से सकलडीहा तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने पुलिया को दोनों तरफ चौड़ा करने की मांग की है। चेताया कि यदि पुलिया को दोनों तरफ से चौड़ा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के जेई इंद्रबहादुर ने बताया कि पुलिया सिंचाई विभाग की ओर से बनाया जा रहा है। दोनों तरफ बनाए जाने में टेक्निकल समस्या आ रही है। प्रदर्शन करने वालों में मटरू यादव, रामदरस यादव, रामअवध यादव, हरिदास यादव, संतोष पांडेय, रविकांत, शशिकांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें