फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से क्षेत्र के डेहरी कला गांव की दलित बस्ती के आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को ट्रांसफार्मर के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि 24 घंटे में जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से दलित बस्ती में लगा ट्रांसफार्मर जला पड़ा हुआ है। इससे पूरी बस्ती के लोग परेशान हैं। बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदलने में लापरवाही बरत रहा है। इससे लोगों का धैर्य मंगलवार को टूट गया और ट्रांसफार्मर के सामने ही खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना बिजली विभाग को कई बार दिए जाने के बाद भी विभाग मौन साधे है। इससे उमसभरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली न रहने से पानी की समस्या भी बनी हुई है। कहा कि बिजली विभाग के अवर अभियंता से फोन पर बात की जाती है तो उनका रवैया टालमटोल करने वाला रहता है। प्रदर्शन करने वालों में बब्बन राम, रामाशीष, अजीत कुमार, पप्पू कुमार, विवेक कुमार, चंदू बाबा, मुन्ना राम, सुदामा प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें