फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग मरम्मत न होने से नाराज गामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
दुलहीपुर-मलोखर मार्ग मरम्मत के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
स्थानीय बाजार से मलोखर के यादव चौराहा तक सड़क की स्थिति बदहाल है। गड्ढों की वजह से लोगों का आवागमन मुश्किल है। कई बार इसके मरम्मत की मांग करने के बाद भी मरम्मत नहीं हो सकी। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए चेताया कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुलहीपुर से मलोखर के यादव चौराहा तक सड़क के किनारे नाली का निर्माण न होने से सड़क पर पानी बहता है। मार्ग पर गड्ढ़ों की भरमार है। इससे आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। स्थिति यह है कि सड़क पर वाहन से ही नहीं पैदल चलना भी मुश्किल है। देख भाल के अभाव में सड़क की भूमि पर कुछ लोग कब्जा भी कर रहे हैं।इससे स्थिति बदहाल है। इसकी लगातार शिकायत पीडब्लडी के अधिकारियों के साथ जन प्रतिनिधियों से मार्ग मरम्मत की गुहार लगाई गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में रईस खान, राजू, अलीमुद्दीन, नसीम, मनोज पटेल, सूरज पटेल, सिराजुद्दीन, कल्लू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें