फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया तोड़े जाने से नाराज होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के साई सराय गांव के समीप पुलिया तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवा? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कैली से सकलडीहा जाने वाली मुख्य मार्ग पर साई सराय गांव के समीप धानापुर रजवाहा पर बनी पुलिया विस्तारीकरण के नाम पर तोड़ दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को खूब हो हल्ला किया। चेताया कि दो दिन के अंदर आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के कैली सकलडीहा तहसील व मुख्य बाजार को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर साईं सराय गांव के समीप धानापुर रजवाहा बनी पुलिया को अचानक शुक्रवार की देर रात तोड़ दिया गया। इससे कैली, जमुनीपुर, महरखा,धनिका, सराय, साईं, रूपेठा सहित विभिन्न गांवों का आवागमन बंद हो गया। इससे आक्रोशित किसानों और ग्रामीणों ने प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में हो हल्ला किया। चेताया कि दो दिन के अंदर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो हम लोग धरना देंगे। इस संबंध में जेई इंद्रबहादुर यादव ने बताया कि रविवार को डायवर्जन रूट बनाकर आवागमन शुरू कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में श्रवण यादव, प्रमोद पांडेय, रविकांत, ज्ञान प्रकाश पांडेय, शशिकांत पांडेय, मटरू यादव, राजू पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, रामप्रताप, झारखंडेय प्रसाद, वकील मौर्य, गौरीशंकर , अजय मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें