फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मी की जेब से उचक्कों ने उड़ाये रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । पुलिस की तमाम सक्रियता के बाद भी पीडीडीयू नगर में उच्च्कों का गिरोह सक्रिय है। शनिवार को नगर के पंजाब नेशनल बैंक स्थित खाते से पेंशन के रुपये निकालने के बाद ऑटो से घर जा रहे बुजुर्ग के बैग से उचक्कों ने तीस हजार रुपये निकाल लिये। घर पहुंचने के बाद जब बुजुर्ग को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़े गये।
विज्ञापन

नगर में सक्रिय उचक्कों ने नये-नये पैंतरे अजमाना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पीडीडीयू नगर में उचक्कागिरी में शामिल महिलाओं द्वारा ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं के जेवरात पार करने की घटना को अंजाम दिया था। इस बाद गिरोह के सदस्यों ने ऑटो का सहारा लेना शुरू कर दिया है। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसां गांव निवासी बंसतू यादव रिटायर्ड रेलकर्मी हैं। शनिवार को बसंतू यादव नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक स्थित खाते से पेंशन के रुपये निकालने गये थे। खाते से तीस हजार रुपये निकालने के बाद उसे बैग में रखने के बाद वे सड़क पर आये। इस दौरान एक ऑटो आकर रुका। बसंतू ने उसे पचफेड़वा तक चलने के लिए कहा। बताया कि ऑटो में पहले से ही एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। पीड़ित बुजुर्ग के अनुसार ऑटो के मानस नगर कालोनी के समीप पहुंचते ही चालक ने उन्हें ऑटो से उतार दिया। ऑटो चालक ने पचफेड़वा जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह किसी प्रकार घर पहुंचे। बताया कि घर पहुंचने के बाद बैग में पड़े रुपये गायब देख उनके होश उड़ गये। इस संबंध में सीओ सदर अनिल कुुमार राय ने बताया कि इस उचक्का गिरी करने वालों गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें