फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से आक्रोशित जअपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। लगाकर बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों से आक्रोशित जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यालय स्थित धरनास्थल पर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही तीनों कृषि कानून को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। अंत में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति वराज्यपाल के नाम ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार कोविड-19 महामारी की मार झेल रहे देशवासियों को महंगाई की आग में झोंक रही है। सरकार की नीतियां केवल कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं। आम जनता को सहूलियत देने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इससे देश की जनता महंगाई के बोझ तले दबकर कराह रही है। चेताया कि यदि सरकार शीघ्र महंगाई पर काबू नहीं करती तो पार्टी कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में जिला महासचिव भोलानाथ विश्वकर्मा, उदयनाथ मौर्या, अवधेश मौर्य, राम ललित मौर्या शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें