फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले विद्यालय के सभी अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए बृहस्पतिवार को बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बर्थरा खुर्द कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां विद्यालय पर सभी अनुपस्थित मिले। विद्यालय में एक भी शिक्षक नहीं थे यह देखकर बीएसए दंग रह गए। नाराजगी प्रकट करते हुए उन्होंने सभी का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर हर स्तर से प्रयास कर रही है। लेकिन शिक्षक सरकार के मंशा पर पानी फेर रहे हैं। यह स्थिति जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के बर्थरा खुर्द कम्पोजिट विद्यालय के निरीक्षण में देखने को मिली। बीएसए के निरीक्षण में सहायक अध्यापक पूनम हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से अनुपस्थित थीं । इसपर उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने की कार्रवाई की गई। वहीं शिक्षामित्र रतन कुमार 16 से 23 जून तक अनुपस्थित मिले। उनका इस अवधि का मानदेय अवरुद्ध कर दिया गया। जबकि शिक्षामित्र रीता सिंह, लीलावती के अनुपस्थित रहने पर अग्रिम आदेश तक मानदेय रोक दिया। इसके अलावा अनुदेशक स्नेहलता, अंकिता सिंह, पूजा त्रिपाठी के अनुपस्थित मिलने पर उनका मानदेय काटने व अवरुद्ध करने की कार्रवाई की। उन्होंने चेताया कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुपस्थित व लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें