फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अखलेश यादव का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सेमरा बस स्टैंड पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। साथ ही सभा कर पूर्व मुख्यमंत्री को देश विरोधी बताया।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश विरोधी वक्तव्य देकर और जिन्ना का नाम भारत के महापुरुषों के साथ जोड़ कर देश का अपमान किया है। देश के जवानों की शहादत व भारतीय नागरिकों के उत्पीड़न व हत्या पर चुप्पी साध लेने वाले अखिलेश यादव पाकिस्तान से प्रेम दिखाकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। उनका देश विरोधी बयान देना ठीक नहीं है। पुतला फूंकने वालों में राम अवध सिंह, राजेश सिंह, मंगल सिंह, श्यामबिहारी पाल, डब्बे चौबे, रामजीत सिंह चौहान, त्रिभुवन नारायण सिंह, हृदय नारायण सिंह, ओम प्रकाश, प्रकाश मौर्य, अरुण गुप्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें