कंदवा।वर्ष 2017 से मानदेय पुनरीक्षित न किए जाने से नाराज एड्स नियंत्रण संविदा कर्मचारियों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन छठवें दिन शनिवार को भी जारी रहा।इस दौरान एड्स नियंत्रण संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
पीएचसी बरहनी में तैनात एड्स नियंत्रण संविदा कर्मी संजय कुमार और विनय कुमार यादव ने कहा कि हमारे साथी अप्रैल 2020 से अपने मूल कार्यों के साथ साथ कोरोना ड्यूटी में भी अहम जिम्मेदारी निभा रहें हैं। इस दौरान हमारे सैकड़ों साथी कोरोना संक्रमित हो गए थे और कई साथियों को तो कोरोना के चलते अपनी जान भी गंवानी पड़ी। बावजूद इसके आज तक हमें मानदेय पुनरीक्षण का लाभ नहीं मिल पाया। जबकि मेडिकल अधिकारियों को इसका लाभ मिल गया। मानदेय पुनरीक्षित न किए जाने पर अब ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर चंदौली जिले में तैनात एड्स नियंत्रण संविदा कर्मी दो अगस्त से काली पट्टी बांध कर व काला बैज लगाकर विभागीय कार्य करते हुए विरोध जता रहे हैं। वहीं नौ से 14 अगस्त तक सीएमओ व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अरुण पाठक, सीएस मजूमदार, रविन्द्र, अफजल बारी, रविन्द्र, प्रियेश रहे।