फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से अधिवक्ताओं ने बनाई दूरी, वादकारियों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन चंदौली ने किया समर्थन
चकिया और मुगलसराय बार के अधिवक्ताओं के पक्ष में आया सिविल बार एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने सुभाष चन्द्र की अध्यक्षता ने शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिससे वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने इस दौरान जिला प्रशासन सहित चकिया व पीडीडीयू नगर तहसील प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। साथ ही प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

बता दें कि चकिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा के खिलाफ आंदोलनरत है। वहीं दूसरी तरफ पीडीडीयू नगर तहसील बार एसोसिएशन नायाब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। जिसको देखते हुए सिविल बार ने न्यायिक कार्यो से दूरी बना ली है और इसकी सूचनाएं जिला जज सहित जिलाधिकारी और अन्य न्यायिक अधिकारियों को भी दे दी है। सभा का संचालन महामंत्री संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से अधिवक्ताओं ने बनाई दूरी, वादकारियों को हुई परेशानी
रिपोर्ट - अमिय पांडेय
संपादन - कमलजीत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें