फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। एसडीएम व नगर प्रशासक प्रेमप्रकाश मीणा ने बुधवार को नगर के वार्ड नंबर-11 शास्त्रीय नगर एवं वार्ड नंबर-12 शक्तिनगर का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल, नाली खड़ंजा समेत अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने गलियों में अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-12 के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आजम खान के मकान के पास स्थित सार्वजनिक कुएं पर से अतिक्रमण हटाकर तीन दिन के अंदर मरम्मत कार्य कराने का निर्देश अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम को दिया। वार्ड नंबर-11 में कूड़ा-करकट के कारण हो रही गंदगी को देखकर नाराज एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को जमकर फटकार लगाई तथा नियमित रूप से नालियों एवं गलियों की सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान सभासद शाहनवाज खान ने चिल्ड्रेन पार्क में मिट्टी भराई, पार्क में बेंच लगाने, अर्जुन जायसवाल के मकान के सामने स्थित कुएं का सुंदरीकरण कराने की मांग की। इस अवसर पर सभासद प्रमोद कुशवाहा, वैभव मिश्रा, कैलाश प्रसाद जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें