फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा में पांच एएनएम के कार्य संतोषजनक नही होने पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वाईके राय के निर्देश पर सोमवार को स्थानीय सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने महिला चिकित्सकों और एएनएम के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान पांच एएनएम का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही महिला चिकित्सकों को चेताया कि कार्य संतोषजनक नहीं होने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी के तहत 32 एडिशनल स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इनमें यूपीएच एमआईएस के माध्यम से एएनएम द्वारा ऑनलाइन टीकाकरण व प्रसव कराने के साथ गर्भवती महिला के खून की जांच व खून की कमी की जानकारी देना होता है। इसके अलावा आरसीएच मदर चाइल्ड ट्रैकिंग की जानकारी पोर्टल पर फीड की जाती है। समीक्षा के दौरान सीएचसी अधीक्षक ने पांच एएनएम किरन, सुमन, रामदुलारी, रीति पांडेय व नेहा शर्मा का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर सभी को तीन दिन के अंदर कार्यों को सही ढंग से करने का निर्देश दिया। कार्य संतोषजनक नहीं होने पर वेतन बाधित करने की चेतावनी भी दी। वहीं सीएचसी पर सीजेरियन आपरेशन की सुविधा होने के बाद भी पिछले माह प्रसव शून्य होने पर महिला चिकित्सक डॉ. मीना सिंह, डॉ. शेवता और डॉ. पूजा सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा एचईओ रजनीकांत को कोविड का सेकेंड डोज 24 जून तक शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें