फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के निर्माण में खराब सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। विकासखंड बरहनी की ग्राम सभा पिपरदहां में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय में खराब सामग्री के इस्तेमाल का आरोप ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने लगाया है। लोगों ने इसकी शिकायत बीडीओ राहुल सागर से की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से काफी दूर तीन फीट गहरे खेते में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पिपरदहां के ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव समेत बाढ़ू राम, पप्पू, अमर गुप्ता, अखिलेश, रामजन्म, रमेश, विजय शंकर, अखिलेश यादव ने कहा कि शौचालय का निर्माण गांव से 700 मीटर दूर वह भी रेलवे लाइन के उत्तर तरफ किया जा रहा है। जबकि गांव काफी दूर दक्षिण में स्थित है जहां से लोगों को शौच के लिए आने जाने में काफी परेशानी होगी। बताया कि गांव के नजदीक जमीन उपलब्ध है। वहीं लोगों ने निर्माण सामग्री पर सवाल खड़ा किया है। बताया कि शौचालय का ढांचा खड़ाकर कर बाहर से किसी प्रकार सीमेंट थोप दिया गया है। वहीं शौचालय की छत भी फट गई है। ग्रामीणों ने की छत की ढलाई खराब व कमजोर है। जिसके कभी भी ढहने की संभावना है। इस संबंध में एडीओ पंचायत मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि चार लाख 76 हजार की लागत से शौचालय का निर्माण होना है। शौचालय के खराब एवं घटिया सामग्री के इस्तेमाल के बाबत जानकारी बीडीओ को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें