फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को सकलडीहा इंटर कालेज में बैठक हुई। जिसमें 16 से 24 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध करने पर चर्चा हुुई। संगठन के जिला संयोजक सत्यमूर्ति ओझा ने कहा की सरकार द्वारा विद्यालय को सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलाया जाना अव्यवहारिक है। कहा कि सरकार पुरानी पेंशन की बहाली, चिकित्सा सुविधा, विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षक को पूर्णकालिक दर्जा व वेतन तथा कोविड से रुके मंहगाई भत्ता को लागू नही कर रही है। इस अवसर पर जेपी शर्मा, कमलापति पांडेय, राजीव श्रीवास्तव, मनोज यादव, अनिल कुमार, रामचंद शर्मा, जेपी यादव, राजबली प्रसाद, संतोष मिश्र, देवचंद राम, अशोक यादवरहे। अध्यक्षता डॉ. प्रमोद पांडेय ने और संचालन विनोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें