फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू मंडल के सीनियर डीएमई गए समस्तीपुर, धमबाद से आए एके राय

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के सीनियर डीएमई गौरव कुमार का तबादला समस्तीपुर कारखाना में सीडब्लूएम पद पर हुआ है। वहीं धनबाद के सीनियर डीएमई रहे अभिनव कुमार राय को इसी पद पर पीडीडीयू मंडल में भेजा गया है। गौरव कुमार के साथ कई विवाद जुड़ गए थे।
विज्ञापन

सीनियर डीएमइ ने कुछ माह पूर्व पैसेंजर ट्रेनों की सफाई का काम पूरा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने सिक्योरिटी मनी के लिए बिल लगाया तो दस माह बाद काम को ही निरस्त कर दिया। वहीं वैगन उत्पादन व मरम्मत कार्य में भी निविदा का आधा समय बीत जाने के बाद कंपनियों का काम दिया जा रहा था। जनवरी माह में कैरेज एंड वैगन केयर सेंटर में एक कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस मामले में डिपो इंचार्ज की लापरवाही मानते हुए हटाने की मांग यूनियन नेताओं ने की थी। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हुई। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा के एक के श्रीराम सिंह ने डीपी यादव के साथ यूनियन के केंद्रीय नेताओं को इसकी जानकारी दी। इसके बाद से सीनियर डीएमई के स्थानांतरण की मांग होने लगी थी। अब सीनियर डीएमई के स्थानांतरण को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें