फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तेज होगा, फुटओवर ब्रिज का रुका निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। का काम अब फिर से तेज होगा। कोरोना कल की वजह से इसका निर्माण अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। स्टेशन पर मात्र एक फुटओवर ब्रिज होने की वजह से यात्रियों की भीड़ होने पर दिक्कत होती थी। दूसरे फुटओवर ब्रिज के बनने से यात्रियों को सहुलियत होगी।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन को नार्थईस्ट का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। अतिव्यस्त पीडीडीयू जंक्शन से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। इसी वजह से स्टेशन पर हमेशा यात्रियों की गहमा गहमी रहती है। रेलवे लगातार यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दे रही है। यही नहीं बड़े स्टेशनों को वर्ल्डक्लास बनाने में लगा है। इसी मेकओवर के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ स्टेशन के दूसरी तरफ एक और प्रवेश द्वार बनाने तथा एक और फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना बनाई गई। अक्टूबर 2019 में स्टेशन के दिल्ली छोर पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। पिलर लगाने के साथ सीढ़ियां आदि लगाने का काम पूरा हो गया। प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर सीढ़ियों को लगाने में बाधक बन रही सीसीटीवी कैमरा निगरानी कक्ष को हटाने की तैयारी कर ली गई लेकिन कोरोना के कारण काम लगभग रुक गया। लेकिन अब इसके निर्माण में तेजी आएगी और इस जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। मार्च 2022 में इसे पूरा होना था।
इस पुल निर्माण के पूर्व ही सेंट्रल कॉलोनी से बाजार तक आने वाले ऐतिहासिक छोटे पुल को तोड़ दिया गया। ऐसे में अब स्टेशन पर मात्र एक फुटओवर है। अब पैसेंजर सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के आने पर यात्रियों की अधिक भीड़ जुटती है। स्थिति यह होती है कि फुटओवर ब्रिज पर धक्का मुक्की की स्थिति हो जाती है। अब कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद फिर से काम तेज किया जा रहा है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी धीरज कुुमार ने बताया कि काम रुका नहीं है। कुछ धीमी गति से चल रहा था, इसे फिर से तेज किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें