नियामताबाद। विकासखंडके ग्रामसभा देवई के खारगीपुर गांव में सरनेड्रेन के छलका (फाटक) के किनारे स्थित जीऊत बिंद के खेत का लगभग 30 साल से निरंतर कटान हो रहा था। कटान के कारण अब तक लगभग चार बिस्वा जमीन नदी में समाहित हो चुकी है। शनिवार को बंधी प्रखंड ने समस्या का समाधान करा दिया और बालू मिट्टी से बोरियों का दीवार बनवाया।
भुक्तभोगी किसान ने इसकी शिकायत पिछले साल ग्राम प्रधान उदयभान से की थी। ग्रामप्रधान ने समस्या के निदान के लिए पिछले साल सितंबर में जिलाधिकारी व बंधी प्रखंड के अधिकारियों से तहसील दिवस पर पत्रक सौंपा था। पत्रक को संज्ञान में लेते हुए बंधी प्रखंड के अवर अभियंता बृजेश प्रजापति मौके पर पहुंचे और स्थित का जायजा लेकर बरसात के पहले ही नियमानुसार कार्य करने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद शनिवार को बंधीप्रखंड के जेई ने मिट्टी के भरे बोरे से खेत के कटान वाली साइड पर वाल का कार्य कराया।