फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से आ रहे ओवरलोड बालू लदे एक दर्जन ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी-बिहार के बॉर्डर नौबतपुर में खनन विभाग की ओर से बालू चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को चले चेकिंग अभियान में लगभग एक दर्जन ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को पकड़कर विभाग ने सीज कर दिया। सीज किए गए ट्रकों से लगभग 15 लाख रुपये राजस्व वसूला जाएगा।
विज्ञापन

खनन विभाग की टीम ने बिहार से बालू लोड कर बिना अंतरराज्यीय परिवहन प्रपत्र के ही यूपी के सीमा में प्रवेश कर रहे लगभग एक दर्जन गाड़ियों को पकड़ कर सीज किया। क्षमता से अधिक बालू लोड करने के कारण पकड़े गए वाहनों का चालान काटा गया। वाहनों के पकड़े जाने व सीज किए जाने की खबर फैलते ही बिहार प्रांत से ओवरलोड बालू लदे वाहनों का आना बंद हो गया। खनन विभाग अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि बिहार से बालू लोड कर बिना अंतरराज्यीय परिवहन प्रपत्र लिए बालू की गाड़ियां यूपी के सीमा में प्रवेश कर रही थीं। उन्हें पकड़कर सीज कर दिया गया है। साथ ही दर्जन भर वाहनों का चालान भी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें