फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे को दावत दे रही एक साल से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। पिछले एक साल से अमावल से चतुर्भुजपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त पड़ी है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने राहगीरों के लिए सावधानी का बोर्ड लगाकर कोरमपूर्ति कर ली है।
विज्ञापन

शासन की ओर से लगातार लिंक मार्ग से लेकर मुख्य मार्ग और पुलिया की मरम्मत को लेकर तेजी से कार्य करने का निर्देश है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के कारण अमावल से चतुर्भुजपुर रेलवे स्टेशन मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। वहीं पुलिया भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे कभी भी पुलिया के धंस जाने का खतरा बना हुआ है। पुलिया के ध्वस्त होने से दर्जनों गांव का आपसी संपर्क टूट जाएगा। सबकुछ जानते हुए भी विभागीय अधिकारियों ने ‘सावधान पुलिया जर्जर है’ का बोर्ड लगाकर कोरमपूर्ति कर ली है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए क्षतिग्रस्त पुलिया और जर्जर सड़क बनवाने की मांग की है। चेताया कि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में एसडीएम अजय मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन

बाइट- 1389
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें