फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चलाने की चाहत में किशोर की गयी जान, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव में रविवार को बाइक चलाने की कोशिश में एक किशोर की जान चली गयी। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घरचित गांव में जयप्रकाश राम का 16 वर्षीय पुत्र गोबिंद और पिंटू का 15 वर्षीय पुत्र गौरव घर के सामने एक बाइक खड़ी थी। बाइक में चाभी लगी होने के कारण गोबिंद चलाने की इच्छा जाहिर करते हुए गौरव को बैठाकर गाड़ी स्टार्ट कर चलने लगा। अचानक बाइक तेज रफ्तार के साथ एक मकान से टकरा गई। जिससे दोनों किशोर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों किशोर के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण आनन फानन में निजी अस्पताल से सीएचसी ले गये। जहां गोबिंद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व गोविंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर शव का बलुआ घाट पर दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें