फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन जख्मी, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगढ़/ इलिया। क्षेत्र के देवखत गांव के सामने एक अनियंत्रित बेलोरो ने एक बाइक पर सवार पिता पुत्र को रौद दिया। जिससे दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा दिया। वहीं इलिया क्षेत्र के सैदूपुमर बाजार में एक बेलोरो के धक्के से पराहू राम(60) गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सोनभद्र के डाला ओबरा निवासी हृदय जायसवाल, विनोद कुमार, अजय मोदनवाल और रामकुमार रविवार को बेलोरो से हाटा बिहार बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। देवखत गांव के सामने से आ रहे एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कलंदर वनवासी(40) और उसका पुत्र दिलीप(7) सड़क पर गिरकर पड़े और अनियंत्रित बेलोरो दोनो को रौदते हुए सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सुचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने चालक और बरातियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चालक और बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। दूसरी शाहपुर गांव निवासी पराहू राम रोज की भांति रविवार को भी सैदूपुर बाजार में रिक्सा ट्राली पर जूता चप्पल बेच रहे थे। इसी बीच चकिया की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक बोलेरो वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए चकिया स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें