फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : लापरवाही पर एक्शन, एसडीएम ने आठ लेखपालों पर की कार्रवाई, ऑनलाइन शिकायत को लेकर लापवाही

Sat, 22 Feb 2025 11:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

लेखपालों की लापरवाही पर एसडीएम का एक्शन देखने को मिला है और इनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई है। बता दें कि एप पर किसानों की शिकायतों को लेकर लापरवाही सामने आई जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकलडीहा के एसडीएम ने काम में लापरवाही पर आठ लेखपालों पर कार्रवाई की है। उन्होंने तहसील के आठ लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। जिले में अंश निर्धारण की त्रुटियों को दूर करने के लिए जारी एप पर किसानों को ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा प्रदान की गई है।

विज्ञापन


इसके तहत 15 दिन के अंदर लेखपाल और 7 दिन के अंदर तहसीलदारों को त्रुटियों को दूर कर मामलों का निपटारा करना है। एप जारी होने के बाद अब तक 81 मामले ऑनलाइन आए थे। इसके निपटारे में लापरवाही बरतने वाले आठ लेखपालों को को एसडीएम ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है।

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि अंश निर्धारण के दौरान जिनकी खतौनी में त्रुटि हो गई है, उसे दूर करने के लिए सरकार ने एक एप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से संबंधित किसान या जमीन मालिक ऑनलाइन आवेदन कर अपनी समस्याओं का निपटारा करा सकते हैं।
विज्ञापन


इसमें लेखपालों को 15 दिन के अंदर रिपोर्ट लगानी है, जबकि तहसीलदार को 7 दिन के अंदर इसकी मॉनिटरिंग कर निपटारा करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी राजस्वकर्मी काम में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें