चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को मुख्यालय स्थित एक लाॅन में 72 जोड़ों की शादी हुई। यहां पर 70 जोड़ो की शादी पंडित जी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कराई गई। वहीं दो जोड़ों को मौलवी ने निकाह पढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया।
विधायक ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पर लेकर आने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन कर रही है इसका लाभ गांव के गरीब को सीधे मिल रहा है। इस योजना के तहत गांव के गरीब परिवार के बेटियों के हाथ पीले करने के लिए सरकार कटिबंध साथ ही उन्हें उपहार भी दे रही है। प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम कर रही है इसी से लोगों का विश्वास बीजेपी सरकार पर बढ़ा है। मौके मौजूद लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, प्रधान रिंटू सिंह, जितेंद्र पांडेय, जगत तिवारी आदि उपस्थित रहे।