फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। थाना क्षेत्र के राजदरी जलप्रपात के समीप जंगल में शनिवार की भोर में तस्करी कर बिहार ले जा रहे 65 पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया। साथ ही चाकू के साथ दो पशु तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज चंद्रप्रभा लल्लन राम, एसआई अनंत कुमार भार्गव पुलिस टीम के साथ भोर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि राजदरी जलप्रपात के समीप जंगल के रास्ते पशु तस्कर पैदल पशुओं की खेप लेकर कोईलरवा हनुमान मंदिर के रास्ते बिहार जाने वाले हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घेराबंदी कर तस्करों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में काफी संख्या में पशु आते दिखे। लाठी-डंडे से लैस तस्करों को पुलिस ने रोका तो वे भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर दो तस्करों को धर दबोचा। वहीं 65 मवेशी भी बरामद किए। थानाध्यक्ष के अनुसार पकड़े गए तस्करों में मिर्जापुर निवासी दशमी और प्यारे शामिल हैं। तलाशी में दशमी के पास चाकू बरामद हुआ है। बताया कि तीन तस्कर रमेश यादव, बालक व एक अन्य मौके से फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें