फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों की मौत के बाद बहरवानी में नहीं जला चूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। बहरवानी गांव के तीन युवकों की हादसे में मौत के बाद शनिवार को भी गांव में मातम पसरा रहा। दूसरे दिन भी किसी घर में चूल्हा नही जला।वहीं मुख्यमंत्री के शोक संवेदना प्रकट करने के बावजूद गांव में किसी भी अधिकारी के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। गांव पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर शाम गांव के राजकुमार चौहान (20), आकाश चौहान (25) व अमित चौहान (19) एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में चतुर्भजपुर गांव के समीप सड़क से लगे बिजली पोल से बाइक टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई थी। वहीं तीसरे युवक की मौत घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को इलाज के दौरान हो गई। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। ग्राम प्रधान जेपी चौहान ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी गांव नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष गांव पहुंचकर युवकों के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता करने व मुआवजा दिलाने का अनुरोध करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें