चंदौली। जिले के किसानों को कुसुम योजना के तहत दो से 10 अश्व शक्ति (हार्स पाॅवर) के सोलर पंप 60 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में
540 पंप देने का लक्ष्य रखा गया है।
तीन महीने में 94 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिला कृषि उपनिदेशक भीमसेन ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (कुसुम योजना) के तहत इस वित्त वर्ष में 2 एचपी, 3 एचपी, 5 एचपी, 7.50 एचपी एवं 10 एचपी के सोलर सिंचाई पंप का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। एक से दो लाख रुपये तक के पंप पर किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसान upagriculture.gov.in ऑनलाइन आवेदन करा सकते है। बशर्ते 2 एचपी के लिए 4 इंच, 3 एचपी, 5 एचपी लिए 6 इंच, 7.50 एचपी, 10 एचपी के लिए 8 इंच की बोरिंग किसान के पास होनी चाहिए। अभी तक जिले के 94 किसानों के पंप के लिए आवेदन किया है। जिनके सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।