फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजकीय आईटीई में प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा में प्रवेश की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। इस बार विद्यार्थी 13 नियमित पाठ्यक्रमों के अलावा 11 शार्ट टर्म और दो लांग टर्म कोर्स के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। संस्थान में फीटर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्टमैन, बेसिक कॉरपोरेट टेक्नोलॉजी, वेल्डर, कंप्यूटर, पलंबर, पेंटर सहित कुल 13 पाठ्यक्रम संचालित है। जिसमें कुल 416 सीटें है। हर एक पाठ्यक्रम में करीब 20 से 22 का प्रवेश होगा। इसके अलावा आधुनिक तकनीकी पर आधारित एडवांस पाठयक्रमों के प्रशिक्षण की सुविधा भी इस साल से मिलने वाले वाली है। संस्थान में टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से बेसिक डिजाइन एंड वर्चुअल वेरिफिकेशन, इंडस्ट्रीयल रॉबोटिक एंड डिजिटल मेन्यूफेक्चरिंग, कंप्यूटर एड मेन्यूफेक्चरिंग, एडवांस पलंबिंग, बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस आटोमोबाइल इजिनियरिंगं सहित 11 लांग टर्म पाठयक्रम और वेल्डिंग टेक्नीकल व एडवांस पलंबिंग के शार्ट टर्म पाठ्यक्रमों में भी पहली बार प्रवेश होगा। लांग और शार्ट टर्म के प्रत्येक पाठ्यक्रम में 20 से 22 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें