फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बैंक संचालक को पिटकर 50 हजार की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर के कमलापति संयुक्त जिला अस्पताल के समीप रविवार को कुछ लोगों ने एक बीसी संचालक को मार पीटकर 50 हजार रुपये छिन लिया। भुग्तभोगी ने सदर कोतवाली पहुंच पुलिस को लिखित तहरीर दी और घटना के बारें में जानकारी दी। वहीं छिनैती की घटना सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम भुग्तभोगी को लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के छितो गांव निवासी अनिल यादव सहज जनसेवा केंद्र और मिनी बैंक का संचालन करता है। गांव के बाहर एनएच के किनारे उसकी दुकान है। उसने बताया कि रविवार की सुबह घर से अपनी मां से 50 हजार रुपये लेकर दुकान पर जा रहा था। इसी बीच उसका बेटा कुकर की आंच से जल गया। जिसे लेकर वह जिला अस्पताल पहुंच गया। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वह रोड पर नास्ता लेने जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग एक व्यक्ति को मार रहे थे। जैसे ही वह नजदीक पहुंचा कि लोग उसके ऊपर टूट पड़े और जमकर मारने के बाद जेब में रखा 50 हजार रुपये छिनकर फरार हो गए। उपनिरीक्षक विजय यादव ने बताया कि पुलिस टीम घटना स्थल पर गई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेंगा।
चंदौली। भुग्तभोगी अनिल यादव ने बताया कि नौ माह पहले उसके दुकान में चोरी हुई थी। दुकान से लगभग एक लाख से अधिक की नकदी गायब हुई। तहरीर देने के बाद भी पुलिस आजतक चोरों को पकड़ने में नाकाम है। वहीं दोबारा छिनैती की घटना से वह दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें