पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से बेटिकट यात्रियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मई माह में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में अब तक 48.25 हजार बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे 2.91 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली हुई। वहीं पूर्व मध्य रेलवे पांचों मंडलों की बात करें तो मई माह में 3.30 लाख बेटिकट यात्रियों से 19.90 रुपये करोड़ जुर्माना वसूला गया।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बेटिकट यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होती है वहीं रेल राजस्व की भी हानि होती है।इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब तक 3.30 लाख 992 बेटिकट यात्री मिले। इनसे जुर्माने के रूप में 19. 90 करोड़ रुपये वसूला गया। मंडल में देखें तो पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 48 हजार 425 बेटिकट यात्रियों 02.91 करोड़ रुपये वसूले गए। इसी तरह दानापुर मंडल में 87 हजार 898 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया।