फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन को लाभ को सरकार चला रही कई योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संबोधन का सीधा प्रसारण गुरुवार को सदर ब्लाक परिसर के सभागार में गुरुवार को एलईडी टीवी माध्यम से कराया गया। जहां सदर विकास खंड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों संग अन्य कर्मचारियों ने देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री सभी का आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं प्रचार प्रसार में योगदान दे, ताकि इसका लाभ आमजन को मिल सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन को लाभ देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। सभी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों और कर्मचारियों की है। गांव में निवास करने वाली आंगनबाड़ी इसकी एक प्रमुख कड़ी है। प्रधानमंत्री ने मन की बात के माध्यम से सबका साथ सबका विकास करने की पहल सराहनीय है। कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार पूूरी तरह से कटिवद्घ है। प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषाहर के साथ ही अन्य सुविधाएं भी सरकार दे रही है। साथ ही आंगनबाड़ी को प्रोत्साहित करने की भी योजना है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चों और उनकी मां को कुपोषण से बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी योजना को आरंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत गावों और कस्बों में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में एक आंगनबाड़ी केंद्र खोला गया है। जहां बच्चों और उनकी मां को कुपोषण से बचाते है, इन सुविधाओं के रूप में उन्हें पोषित भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, खेल सामग्री, बच्चों की पुस्तकें, गर्भधात्री महिलाओं की सही समय पर जाँच और परामर्श, बच्चों को बुनियादी ज्ञान से शिक्षित करना इत्यादि है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें