चकिया। सीआरपीएफ 148वीं बटालियन की ओर से बुधवार को विकास खंड के हिनौतघाट गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीआरपीएफ साहुपुरी कैंप के चिकित्सक डा. राकेश कुमार शर्मा ने 166 मरीजों के रोगों का परीक्षण किया। साथ ही मरीजों को मुफ्त में दवा दी गई।।
सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार सीपोन ने कहा कि सीआरपीएफ के सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत गरीब बस्तियों के निवासियों को जीवन की मूलभूत समस्याओं के समाधान में सीआरपीएफ मदद करती रही है। इसी के तहत गरीब मरीजो तक चिकित्सा सुविधा पहुचाने को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। इस मौके पर उपकमांडेंट एसएस देव, डीपी यादव, हरवेश चंद्र यादव, मुकेश तिवारी, इंस्पेक्टर विनोद सिंह, एसआई बीएन श्रेती, संजय पटेल, सतीश दीक्षित, फार्मासिस्ट विनोद जागुरी, दीपेंद्र दूबे मौजूद थे।