फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के चंद्रशेखर और कांग्रेस छब्बू समेत 40 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट काफी गहमा गहमी देखने को मिली। राजनैतिक और गैर राजनैतिक दलों से उम्मीदवार के रुप में 40 लोगों ने चारों विधानसभाओं के लिए नामांकन दाखिल किया। इसमें मुगलसराय से सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव और कांग्रेस के छब्बू पटेल भी शामिल रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट पर बड़ी तादात में सुरक्षा बल तैनात रहे।
विज्ञापन

मुगलसराय विधानसभा(380).................
विधानसभा मुगलसराय से चुनाव लड़ने के लिए बृहस्पतिवार को 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें सपा के चंद्रशेखर यादव, कांग्रेस के छब्बू पटेल, दयानिधि सिंह(बहुजन मुक्ति पार्टी), संजय कुमार सिन्हा(जनता दल यूनाइटेड), अजीत कुमार(समग्र उत्थान पार्टी), आबिद अली(एआईएमआईएम), संतोष कुमार गुप्ता(निर्दल), साजिद अली(आम आदमी पार्टी), मुरलीधर श्रीवास्तव(लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी), विनोद(राष्ट्रीय कृषक दल पार्टी), विकेश कुमार(निर्दल), जयप्रकाश( सर्वजन सनातन पार्टी), इनायत उल्ला खान(निर्दल) शामिल रहे।
विधानसभा सकलडीहा(381)......
सकलडीहा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें रविकांत विश्वकर्मा(आम जनता पार्टी), देवेंद्र प्रताप(कांग्रेस पार्टी), सूर्यमुनी तिवारी(भाजपा), शमीम राइन(बहुजन मुक्ति पार्टी), जय श्याम(बहुजन समाज पार्टी), रामधारी यादव(राष्ट्रीय कृषक दल), महेंद्रनाथ तिवारी(सर्वजन सनातन पार्टी), हरिद्वार(आम आदमी पार्टी) शामिल रहे।
विज्ञापन

विधानसभा सैयदराजा(382)...........
सैयदराजा से चुनाव लड़ने के लिए छह लोगों ने नामांकन किया। इनमें रविंद्र(निर्दल), रमेश(निर्दल), अमित कुमार(बहुजन समाज पार्टी), सुरेश सिंह(आम आदमी पार्टी), सिद्धार्थ प्राणबाहू(आजाद समाज पार्टी), शाहजहां(जन अधिकार पार्टी) शामिल रहे।
विधानसभा चकिया(383)..........
चकिया से चुनाव लड़ने के लिए 12 लोगों ने नामांकन किया। इनमें अनिल( कम्युनिस्ट पार्टी), राम सुमेर( कांग्रेस), कमला शंकर(निर्दल), जयनाथ(सीपीआई माले), रामकिशुन(सर्वजन सनातन पार्टी), उषा(निर्दल), राम अवध खरवार(निर्धन), रविशंकर(आम आदमी पार्टी), विजयकांत पासवान(सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी), रामभरोस(प्रगतिशील मानव समाज पार्टी), होरीलाल(आजाद समाज पार्टी), अंजुमन(लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी) शामिल रहे।
चार विधानसभा में 59 नामांकन
जिले के चार विधानसभाओं के लिए कुल 59 लोगों ने नामांकन किया है। इसमें विधानसभा मुगलसराय में 19, सकलडीहा विधानसभा में 12, सैयदराजा विधानसभा में 11 तथा विधानसभा चकिया में 17 प्रत्याशी नामांकन कर चुके है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें