फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 मिले नए संक्रमित, 49 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों से ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। रविवार को 37 नए संक्रमित मिले जबकि 49 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 186 रह गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

जिले में मिली कोरोना रिपोर्ट में 17 महिला, 17 पुरुष, एक बालक और दो बालिका में संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में बरहनी का एक, चहनियां, शहाबगंज और पीडीडीयू नगर के दो- दो, चकिया के चार रहवासी हैं। चंदौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के छह और नगरीय क्षेत्र के तीन, धानापुर के तीन, नियामताबाद के दस और सकलडीहा ब्लाक के चार रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। रविवार को 49 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वहीं आज कुल कोरोना की जांच के लिए 132 नमूने एकत्र किए गए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17587 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 186 है जबकि अब तक 17035 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें