। स्थानीय कस्बा में अमरवीर इंटर कॉलेज मैदान के समीप बाइक की टक्कर में जख्मी युवक की शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार वृद्ध की पहले ही मौत हो गई थी। इस तरह दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
धानापुर थाना के कवई पहाड़पुर गांव निवासी सुबास यादव (57) गांव के ही निवासी सुरज राम (18) के साथ बाइक से हिगुतरगढ़ स्थित धान क्रय केंद्र पर बेचे गए धान के लिए भुगतान के लिए अंगूठा लगाने जा रहे थे। धानापुर बाजार में इंडियन ओवरसीज बैंक के समीप शाम चार बजे सायकल सवार को बचाने में बाइक नियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक से टकरा गई। टक्कर में सुभाष और सूरज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आस पास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने सुबास यादव को मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं देर रात इलाज के दौरान सूरज की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। रविवार की शाम चार बजे दोनों का शव गांव में पहुंचा। शवों क पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कवई पहाड़पुर निवासी धर्मेंद्र राम के दो पुत्रों मे सुरज राम बड़ा बेटा था। सूरज मजदूरी का काम करता था और परिवार की सहायता करता था। जवान बेटे की मौत से टूटे पिता धर्मेंद्र राम बार बार यही कह रहे थे कि मेरा दाहिना हांथ टूट गया। देर शाम नरौली गंगा घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके पूर्व शनिवार की दोपहर में गांव के ही नगीना बिंद की बीमारी के बाद मौत हो गई थी। इस तरह एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से गांव में दुख का माहौल रहा।