फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनियुक्त जिला सचिव का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं और चकिया विधानसभा सेक्टर प्रभारियों की बैठक बुधवार को सदर के विजय नारायनपुर गांव में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सत्यनारायण राजभर को दोबारा जिलाध्यक्ष एवं नफीस अहमद को महासचिव नियुक्त किए जाने पर खुशी जाहिर की। साथ ही रमेश यादव को जिला सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रमेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा कर्मठ व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। सत्यनारायण राजभर के पुन: जिलाध्यक्ष बनने से समाजवादी पार्टी को बल मिलेगा। जनपद की नवीनत कार्यकारिणी में जिन चेहरों को पार्टी हाईकमान ने जगह दी है उसका असर आगामी चुनावों की तैयारियों दिखेगा। कहा कि जिन तरह भाजपा सरकार ने जनता की मुश्किलें बढ़ा रखी है। समाजवादी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के बीच अपनी पैठ को मजबूत बनाकर भाजपा के लिए मुश्किलें पैदा करेगी। कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज समाजवादी विचाराधारा को आगे ले जाने का काम कर रहे है, उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और सपा संगठन में निखार लाने का काम किया है। कहा कि उनके कंधों पर पार्टी ने जो जिम्मेदारी डाली है उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करेंगे। साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर खड़ा करने का दायित्व बढ़ गया है। इस अवसर पर मुकेश यादव, लल्लन यादव, अखिलेश यादव, अब्बास अली, मुन्ना यादव, अवधेश मौर्य, भानू प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें