फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापा मारकर 30 लीटर कच्ची शराब की बरामद, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार की शाम को केराडीह गांव में छापा मारकर 30 लीटर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस तस्कर के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली की केराडीह गांव में कर्मनाशा नदी के किनारें अवैध रुप से कच्ची शराब बनाकर काफी दिनों से बेचने का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनोज कुमार व आबकारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने टीम बनाकर शनिवार की शाम छापेमारी की। टीम ने यहां से गांव निवासी मुन्नर चौहान दो कैन में 30 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। हालांकि मौके पर शराब बनाने का कोई उपकरण बरामद नहीं हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब बनाकर आसपास के गांवों में बेचकर परिवार का खर्च चलाता है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें