फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों को खंगाला, लाखों रुपये के जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर थाना के हेतमपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को खंगाल डाला। चोरों ने घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो कोहराम मच गया। खोजबीन करने पर घर से कुछ दूर खेत में टूटा हुआ बक्सा मिला। एक घर के लोग पंजाब में रहते हैं, इसलिए उसके घर से चोरी हुए सामान का पूरा विवरण नहीं मिला है।
विज्ञापन

हेतमपुर गांव निवासी गणेश पांडेय की शादी तय है। इसके लिए नकदी और गहने बनवा कर घर में रखे थे। शनिवार की रात पूरा परिवार खा पीकर अपने कमरे में सोने चले गए। आधी रात के बाद किसी वक्त चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा देख कर परिवार वाले सन्न रह गए। कमरे से अटैची, बैग सहित कई अन्य सामान गायब मिले। परिवार वालों की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी पहुंच गए। बाहर निकल कर देखने पर बाहर बांस की सीढ़ी लगी थी। इससे अनुमान है कि चोर सीढ़ी के सहारे घर में घुसे थे। कुछ देर बाद घर से कुछ दूर सिवार में बैग, अटैची आदि टूटे फूटे हाल में मिला। घटना की सूचना धानापुर पुलिस को दी गई। गणेश के अनुसार चोरों ने चांदी की दो पैजनी, दो करधपनी, सोने की तीन अंगूठी,तीन झुमका, सोने की नथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र, सोने की सिकड़ी सहित ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवरात चुराए हैं। चोरों ने इस घर से कुछ दूरी पर स्थित राजीव पांडेय के घर का ताला तोड़कर भी सामानचुराए हैं। राजीव परिवार सहित पंजाब में रहते हैं। ऐसे में चोरी गए सामान का पूरा विवरण नहीं मिला। राजीव को सूचना दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौका मुआयना यिका और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं चोरी की इतनी बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें