फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 257 लाभार्थियों को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शनिवार को रेवसा स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें देश की कई नामी कंपनियों ने 844 में 257 युवाओं को रोजगार प्रदान किया। रोजगार से जुड़ने के बाद युवाओं के चेहरे पर संतुष्टि के भाव दिखे।
विज्ञापन

मेले में सैमसंग डिस्पले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड, वाकरु इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, जियो लाइफ केयर मैनपॉवर सर्विस, कल्याणी सोलर पावर, सुडिवा स्पाइनर्स प्राइवेट लिमिटेड, क्विक स्टाफिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड व ओम इंटरप्राइजेज आदि कंपनियों ने युवाओं को रोजगार प्रदान किया। सेवायोजन अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले में आए 257 लाभार्थियों का इंटरव्यू के बाद चयन किया है। इनमें सैमसंग डिस्पले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड में 125, वाकरु इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में 14, जियो लाइफ केयर मैन पावर सर्विस में 26, सुडिवा स्पाइनर्स प्राइवेट लिमिटेड में 11, कल्याणकारी सोलर पावर 13, क्विक स्टाफिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में 14 और ओम इंटरप्राइजेज 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। रोजगार मेले में कुल 844 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, आनंद कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल कुद्दूस, जयनंद यादव, अंकित यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें