फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी वाहनों को खड़ा करने के लिए भूमि चिन्ह्ति की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित इलिया-चकिया मार्ग पर काली मंदिर के समीप ग्राम सभा की भूमि पर बस स्टैंड बनवाने के लिए शनिवार को भूमि का चयन किया गया। तहसीलदार आलोक कुमार की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों ने आराजी नंबर 522 में ग्राम सभा की पांच बिस्वा भूमि को बस स्टैंड बनाने के लिए चिन्हित किया। जिसे अब वाहनों को खड़ा करने के लिए स्टैंड के रूप में उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा में वाहन स्टैंड नहीं होने के कारण जाम की समस्या बनी रहती थी। तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि ग्राम समाज की पांच बिस्वा भूमि को वाहन स्टैंड बनाने के लिए दे दिया गया है। किसी तरह के यात्री वाहन सड़क पर खड़ा होकर यातायात में अवरोध न उत्पन्न करें। साथ ही वाहनों को स्टैंड में ही खड़ा करें जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि यात्री वाहन स्वामियों तथा चालकों को अब अपने वाहनों को स्टैंड में खड़ा करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इसके बाद भी यदि कोई वाहन स्वामी तथा चालक सड़क पर यात्री वाहनों को खड़ा कर यातायात में अवरोध उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कस्बा चौकी प्रभारी जय सिंह, गोविंद सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें