फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में 2515 यात्रियों ने यात्रा की रद्द, 16.34 लाख हुआ रिफंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में आक्रोशित युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने 348 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। पिछले चार दिनों से ट्रेनों के निरस्त किए जाने की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं यात्री लगातार लगातार टिकट कैंसिल करा रहे हैं। पिछले तीन दिनों में पीडीडीयू जंक्शन से 2515 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी है। रेलवे को 16.34 लाख 965 रुपये रिफंड करना पड़ा है। लगभग इतने ही ऑनलाइन टिकट रद्द हुए हैं और पैसे रिफंड हुए हैं।
विज्ञापन

हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्रतिदिन बीस हजार से अधिक यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे लगातार ट्रेनों को निरस्त कर रही है। इससे यात्रियों को टिकट निरस्त कराना पड़ रहा है। पीडीडीयू जंक्शन पर प्रतिदिन लगभग सात सौ टिकट रिजर्व टिकट बुक होते हैं। इतने ही ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग होती है। ट्रेनों के निरस्त होने पर रेलवे नेे टिकट रिफंड कराने पर कोई शुल्क न लेने की घोषणा की है। ऐसे में लोग तेजी से टिकट रिफंड करा रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर से मिले आंकड़ों के अनुसार 17 जून को 330 टिकट कैंसिंल हुए। इसमें 714 यात्रियों की बुकिंग थी। कैंसिल टिकट के बदले 5.33 लाख 360 रुपये रिफंड किए गए। वहीं 18 जून को 480 टिकट कैंसिल हुए। इसमें 1136 यात्री रहे और टिकटों के बदले 6.87 लाख 215 रुपये रिफंड हुए। वहीं 19 जून को 297 टिकट कैंसिल हुए। इसमें कुल 665 यात्री रहे और 4.14 लाख 390 रुपये रिफंड हुए। इस तरह तीन दिनों में 1160 टिकट कैंसिल हुए और 2515 यात्रियों ने यात्रा रद्द की। इसके बदले कुल 16.34 लाख 695 रुपये रिफंड हुए। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक आरबी राम ने बताया कि लगातार टिकट कैंसिल हो रहे हैं और पैसे रिफंड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें